Breaking News

सीएचएल हॉस्पिटल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर आवेदिका के साथ ₹1,00,000/- की ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी की गई थी

 

इंदौर निवासी आवेदिका राधिका (परिवर्तित नाम) द्वारा सीएचएल हॉस्पिटल में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर संपर्क नंबर सर्च किया गया था। गूगल पर प्राप्त नंबर के माध्यम से आवेदिका ने अज्ञात व्यक्ति से संपर्क किया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को अस्पताल से संबंधित बताकर आवेदिका को विश्वास में लिया गया तथा डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर एक फर्जी लिंक भेजी गई।

 

आवेदिका द्वारा उक्त लिंक पर क्लिक कर बताई गई प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके दौरान अज्ञात साइबर ठग द्वारा आवेदिका के साथ ₹1,00,000/- की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई।

 

अपने साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में आवेदिका द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।

 

शिकायत प्राप्त होने पर क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा शिकायत में आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस की प्रभावी कार्यवाही एवं न्यायालय के आदेश के फलस्वरूप आवेदिका को ठगी की संपूर्ण राशि ₹1,00,000/- सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

 

 

Related Articles

Back to top button