Breaking News

के.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल मेला

राजगढ़। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर 2026 को के.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, राजगढ़ में बाल मेले का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य तेजेंद्र उपाध्याय द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात बाल मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ।

मेले में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की आकर्षक दुकानों एवं खान-पान के स्टॉल लगाए गए। अतिथियों एवं शिक्षकों ने बच्चों द्वारा लगाई गई दुकानों का अवलोकन किया तथा विभिन्न व्यंजनों एवं अन्य गतिविधियों का आनंद लिया।

बाल मेले के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान, रचनात्मकता, आत्मविश्वास, व्यापारिक समझ एवं आपसी सहयोग की सीख मिली। इस अवसर पर एडवांस कंप्यूटर के संचालक मयंक जायसवाल के साथ विद्यालय के की शिक्षिकाएं अलीशा खान मेघा मेघालय भगवती पवार कोमल तंवरतौसीफ खान बेबी रानी ममता मेवाड़ा पलक गुर्जर सीमा दांगी आदि उपस्थित रही ।

Related Articles

Back to top button