ईद मिलादुन्नबी पर राजगढ़ में निकलेगा पारंपरिक जुलूस, मुस्लिम त्योहार कमेटी ने दी जानकारी

राजगढ़। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर राजगढ़ शहर में मुस्लिम समाज द्वारा पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष रियाज कादरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अगस्त 2026 को जुलूस निकाला जाना प्रस्तावित है।
जुलूस की शुरुआत राजमहल प्रांगण स्थित सैयद शहीद साहब की मजार पर चादरपोशी के बाद होगी। इसके बाद जुलूस निर्धारित मार्ग से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दरगाह शरीफा पहुंचेगा।
यह रहेगा जुलूस का मार्ग
प्रस्तावित जुलूस राजमहल प्रांगण से किला मोहल्ला, गांधी चौक, बढ़ चौक, तिल्ली चौक, गणेश चौक, अकल चबूतरा रोड, पारायण चौक, जयस्तंभ और नाका नंबर-3 होते हुए दरगाह शरीफा पहुंचेगा। जुलूस का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। जुलूस का समापन दरगाह शरीफा पर किया जाएगा।
जुलूस को लेकर तैयारियां जानकारी देते हुए रियाज कादरी ने बताया कि जुलूस को लेकर संपूर्ण तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज के अधिक से अधिक लोगों से जुलूस में शामिल होने की अपील की है। कमेटी द्वारा जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा
मुस्लिम त्योहार कमेटी ने जुलूस के दौरान शांति, सद्भाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को पूरा सहयोग देने की बात कही है। साथ ही जुलूस के दौरान डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रशासन एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों तथा ध्वनि सीमा के अनुरूप किए जाने की बात कही गई है।
कमेटी ने मुस्लिम समाज के लोगों से जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर रियाज कादरी सदर साथ नायब सदर रहबर आजम पूर्व सदर मुबारिक खान उपस्थित थे



