Breaking News

छापीहेड़ा, बांसखेड़ी एवं झाड़मऊ की योग कक्षाओं का सामूहिक योगाभ्यास संपन्न

राजगढ़  झाड़मऊ। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, झाड़मऊ में आज प्रातः 5 बजे छापीहेड़ा, बांसखेड़ी एवं झाड़मऊ की नियमित योग कक्षाओं के योग साधकों का सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई बांसखेड़ी निवासी संतराम आर्य एवं संगीता दीदी ने की। वहीं झाड़मऊ के सरपंच दिनेश राठौर ने सभी योग साधकों का आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान योग शिक्षिका दिलखुश नागर ने उपस्थित साधकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि दिलखुश नागर के पति आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं और ग्रामीणों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करते हैं।

Related Articles

Back to top button