Breaking News

सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाते है, मंत्री श्री कुशवाह

 

 

भोपाल22.अगस्त.2026 मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके जीवन को अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को साकार करते हुए शनिवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के समाधियाँ कॉलोनी स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए।

इस दौरान श्रीमती प्रमोद कुमारी सक्सेना जी को व्हीलचेयर तथा श्री केशव दास पवनानी को वॉकर प्रदान किया गया। सहायक उपकरण प्राप्त कर दोनों हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि सहायक उपकरण द्वियांगजन के जीवन को आसान बना देते है। दिव्यांगजनों का सम्मान, उनकी सुविधा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना ही सेवा और सुशासन का वास्तविक उद्देश्य है।

यह पहल न केवल जरूरतमंदों को सहारा प्रदान करती है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सम्मान और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।

Related Articles

Back to top button