Breaking News

नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध वसूली करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही

 

 

*02 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल*

 

जिला राजगढ़ में नातरा झगड़ा कुप्रथा से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंदसिंह राठौर के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नातरा झगड़ा के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

*प्रकरण का विवरण*

 

1.दिनांक 15.08.2026 को फरियादी राजेंद्रसिंह पिता मांगीलाल गुर्जर उम्र 35 साल निवासी ग्राम बलबहादुरपुरा थाना कोतवाली राजगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मेरे रिश्तेदार रामजीवन गुर्जर ने ग्राम गुराडखेड़ा की दीपू बाई से आपसी सहमति से शादी कर ली है दीपू बाई की पहले शादी रामचरण गुर्जर निवासी खेरखेड़ा राजस्थान से हुई थी अब रामचरण गुर्जर एवं उसके परिवारजन फरियादी के रिश्तेदार राम जीवन पिता बलराम गुर्जर से झगड़े के 50 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। उक्त राशि को नहीं देने पर आरोपियों द्वारा फरियादी की खेत में मक्का की फसल काट कर नुकसान किया गया गया एवं धमकी दी गई कि तुम्हारे रिश्तेदार रामजीवन द्वारा हमे झगड़े की राशि नहीं देने पर वह ऐसे ही गांव में नुकसान करते रहेंगे व किसी को जान से मार देंगे।

 

उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 618/2026 धारा 308(5),324(4),115(2),351(3),3(5) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

2.दिनांक 20.08.2026 को फरियादी शिवनारायण पिता रामरतन गुर्जर उम्र 55 साल निवासी ग्राम बलबहादुरपुरा थाना कोतवाली राजगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रामजीवन गुर्जर ने ग्राम गुराडखेड़ा की दीपू बाई से आपसी सहमति से शादी कर ली है दीपू बाई की पहले शादी रामचरण गुर्जर निवासी खेरखेड़ा राजस्थान से हुई थी अब रामचरण गुर्जर एवं उसके परिवारजन फरियादी के गांव के राम जीवन पिता बलराम गुर्जर से झगड़े के 50 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। उक्त राशि को नहीं देने पर आरोपियों द्वारा फरियादी शिवनारायण की मवेशी बांधने की तापरी में आग लगाकर नुकसान किया गया गया एवं धमकी दी गई कि तुम्हारे गांव के रामजीवन द्वारा हमे झगड़े की राशि नहीं देने पर वह ऐसे ही गांव में नुकसान करते रहेंगे व किसी को जान से मार देंगे।

 

उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 632/2026 धारा 326(जी) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई

 

3.दिनांक 19.08.2026 को फरियादी रामसिंह पिता पन्नालाल तंवर उम्र 58 साल निवासी ग्राम दिलावरा थाना कोतवाली राजगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मैने मेरी लड़की मनीषा की शादी ग्राम तलावड़ा के मांगीलाल पिता घीसालाल तंवर से की थी शादी के बाद पारिवारिक विवाद होने से लड़की मनीषा मेरे घर आह गई थी तब से मेरे साथ रह रही है इसके लिए मांगीलाल तंवर उसके पिता घीसालाल तंवर दोनों मुझसे झगड़े के 10 लाख रुपए की मांग कर रहे नहीं देने पर मेरे गांव के छीताराम तंवर की खेत में मक्का काट कर नुकसान किया एवं धमकी दी गई कि तुम्हारे गांव के रामजीवन द्वारा हमे झगड़े की राशि नहीं देने पर वह ऐसे ही गांव में नुकसान करते रहेंगे व किसी को जान से मार देंगे।

 

उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 627/2026 धारा 308(5),324(4),3(5) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई

 

*गिरफ्तारी की कार्यवाही*

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 22.08.2026 को आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय राजगढ़ में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जिला जेल राजगढ़ दाखिल किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

1. रामचरण पिता नारायण सिंह गुर्जर उम्र 42 साल निवासी ग्राम खेरखेड़ा थाना जावर जिला झालावाड़ राजस्थान

2. घीसालाल पिता नाथूलाल तंवर उम्र 55 साल निवासी ग्राम तलावड़ा थाना खिलचीपुर

 

Related Articles

Back to top button