उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में ‘जटायु ड्रोन’ से कांवड़ यात्रा की निगरानी, शिवभक्तों पर हो रही पुष्पवर्षा

लखनऊ (SHABD) : पवित्र सावन माह में कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुरादाबाद में प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। नगर निगम के जटायु ड्रोन वाहन से पूरे कांवड़ मार्ग और कांवड़ियों के काफिलों पर आसमान से लगातार नजर रखी जा रही है। प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों की भी ड्रोन से निगरानी की जा रही है। जटायु ड्रोन के जरिए शिव भक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत और सम्मान भी किया जा रहा है। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कांवड़ियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि अब तक मंडल में कांवड़ यात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। कांवड़ियों की सुविधा के लिए जरूरी रूट डायवर्जन लागू किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button