Breaking News

बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी राजगढ़ में डेयरी एवं वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव दिया मार्गदर्शन

 

 

राजगढ़  बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ में आयोजित 12 दिवसीय डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कंपोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री संजय शेखर शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा ने राजगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रशिक्षणार्थियों को रेड क्रॉस सोसाइटी के सामाजिक कार्यों, पर्यावरण संरक्षण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

जिनमें  शर्मा ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी किस प्रकार निस्वार्थ भाव से समाज सेवा, आपदा राहत और जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य करती है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराते हुए प्रेरित किया कि “प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पर्यावरण मंच के प्रदेश संयोजक  मेहता ने डेयरी एवं आधुनिक तकनीक प्रशिक्षण में डेयरी व्यवसाय से जुड़े पहलुओं के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में आ रही आधुनिक तकनीकों पर प्रकाश डाला गया।

 

उन्होंने बताया कि किसान सोलर पंप और सोलर लाइट के माध्यम से न केवल अपनी कृषि लागत कम कर सकते हैं, बल्कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर सोलर पावर स्टेशन की स्थापना भी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button