Breaking News

ब्यावरा में बूथ क्रमांक 62 पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने क्षेत्रवासियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, स्वच्छता और अंगदान जैसे विषयों पर साझा किए प्रेरक विचार

 

*राजगढ़

अक्टूबर माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का प्रसारण हुआ। इस अवसर पर ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 62 पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों को आत्मसात किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, जल संरक्षण, स्वच्छता, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं तथा अंगदान जैसे जनहितकारी विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण को गति देने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।

 

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन के माध्यम से यह रेखांकित किया कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। स्थानीय उत्पादों को अपनाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाना और समाजहित के कार्यों में सहभागिता करना विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्रहित, सामाजिक सहभागिता और जनसेवा के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के विचार समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।

Related Articles

Back to top button