उत्तर प्रदेश
नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी ने आज वाराणसी में विंध्य आर्थिक क्षेत्र के सात जनपदों के विकास की समीक्षा की

लखनऊ (SHABD) : नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी ने आज वाराणसी में विंध्य आर्थिक क्षेत्र के सात जनपदों के सुनियोजित विकास की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को वर्ष 2030 के लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए तकनीक आधारित निगरानी तथा डेटा आधारित निर्णय प्रणाली को और मजबूत बनाया जाए।




