बिहार-झारखण्‍ड

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया रोड शो

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रोड शो में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता अहंकार के साथ नहीं, बल्कि अपनेपन के साथ खड़ी रहती है। साथ ही कहा कि बांकीपुर उनका घर है और यहां के हर परिवार से उनका आत्मीय संबंध है। उनके इस घर को भेदना आसान नहीं होगा। उन्होंने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की जीत का विश्वास भी जताया।

सोर्स- एक्स (Nitin Nabin)

Related Articles

Back to top button