उत्तर प्रदेश
ADA की सख्ती: 15 जुलाई तक दस्तावेज न देने पर निर्माणाधीन भवन होगा सील

लखनऊ (SHABD) :3 जुलाई को जारी नोटिस के बावजूद सुप्रिया मिश्रा (पत्नी लवकुश मिश्रा) की ओर से कोई मानचित्र या अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने 15 जुलाई तक सभी अभिलेखों के साथ उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया है। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा तक संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर निर्माणाधीन भवन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।




