उत्तर प्रदेश
यूपीः आज अयोध्या दौरे पर सीएम योगी

लखनऊ (SHABD) :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) फतेहगंज मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में छह जिलों से करीब 12 हजार प्रतिभागियों के पहुंचने की तैयारी है। मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी की है। वहीं कार्यक्रम और भीड़ समाप्त होने तक अयोध्या शहर व धाम क्षेत्र में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। रामपथ और GIC की ओर जाने वाले कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को डायवर्जन से छूट दी गई है।




