साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी: विहिप-बजरंग दल का ‘साइबर सुरक्षा सेमिनार

‘
राजगढ़।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत आज राजगढ़ स्थित एडवांस कंप्यूटर सेन्टर में एक दिवसीय साइबर सुरक्षा सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष तेजेंद्र उपाध्याय, साइबर सेल के जिला प्रभारी जितेंद्र अजनारे,विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मयंक जायसवाल, जिला सत्संग प्रमुख उमेश शर्मा एवं हिंद कान्वेंट स्कूल के संचालक प्रण पाल सिंह खींची उपस्थित रहे ।इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार की सीख देना था।
सेमिनार के दौरान एकेडमी के छात्र-छात्राओं को एक विस्तृत और प्रभावी डिजिटल प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों के बारे में समझाया गया। उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि कैसे आजकल ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud), सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग लिंक्स और फेक कॉल्स के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
विद्यार्थियों को न केवल खतरों से आगाह किया गया, बल्कि इनसे बचने के व्यावहारिक उपाय जैसे—मजबूत पासवर्ड रखना, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करना और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह भी दी गई।
>
इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में तेजेंद्र उपाध्याय*
ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में तकनीक जितनी उपयोगी है, उतनी ही सतर्कता की भी आवश्यकता है। “सेवा सप्ताह” के माध्यम से समाज के युवाओं को इस गंभीर विषय पर जागरूक करना एक सराहनीय और बेहद जरूरी कदम है
सेमिनार के अंत में जिला मंत्री मयंक जायसवाल ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। एकेडमी प्रबंधन और विद्यार्थियों ने विहिप-बजरंग दल के इस सेवा प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त किया।




