Breaking News

 संत रविदास स्वरोजगार योजना से मंजुबाई और कमलसिंह बने आत्मनिर्भर

 

 

राजगढ़

 

राजगढ़ जिले के ग्राम हबीपुरा निवासी श्रीमती मंजुबाई एवं उनके पति श्री कमलसिंह ने जिला अंत्यावसायी विभाग की संत रविदास स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर अपना स्वरोजगार शुरू किया। वर्ष 2025-26 में ऑनलाइन आवेदन के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा राजगढ़ से उन्हें 3 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। ऋण मिलने पर उन्होंने राजगढ़ में यूनियन बैंक के पास एमपी ऑनलाइन सेंटर एवं बैंक ऑफ बड़ौदा की कियोस्क शुरू की।

 

वर्तमान में दुकान से अच्छी आय हो रही है। दुकान का किराया और बैंक ऋण की मासिक किस्त जमा करने के बाद भी उन्हें लगभग 13 हजार रुपये प्रतिमाह की बचत हो रही है। श्रीमती मंजुबाई एवं श्री कमलसिंह का कहना है कि इस योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है और आज वे अपना जीवन-यापन अच्छे से कर रहे हैं। वे इस अवसर के लिए मध्यप्रदेश शासन एवं जिला अंत्यावसायी विभाग का आभार व्यक्त करते हैं।

Related Articles

Back to top button