Breaking News

सरकार आपके द्वार शिविर में 216 आवेदन दर्ज, 40 शिकायतों का निराकर

 

राजगढ़       सेवा सेतु अभियान अंतर्गत ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत जनपद पंचायत जीरापुर में खण्ड स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को योजनाओं की जानकारी देते हुए प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का निराकरण किया गया। शिविर में 40 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टि से निराकरण किया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना के 200 हितग्राहियों को द्वितीय एवं तृतीय किस्त प्रदान की गई तथा 35 आवास पूर्ण कर पोर्टल पर दर्ज किए गए। ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान में 170 हितग्राहियों का चयन कर स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

 

सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 26 पेंशन आवेदनों, श्रम विभाग द्वारा 38 संबल एवं 23 कर्मकार मंडल संबंधी आवेदनों का निराकरण किया गया। आजीविका मिशन के तहत देवनारायण स्व-सहायता समूह, ग्राम चमारखेड़ा को 11 लाख रुपये की सीसीएल राशि वितरित की गई। शिविर में 216 आवेदन ऑनलाइन दर्ज हुए, जिनमें जनपद पंचायत जीरापुर के 94 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button