Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से वितरित की सहायता राशि राजगढ़ जिले के 294 हितग्राहियों को कुल 6.48 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। जिले के सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित

 

राजगढ़   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत प्रदेश के 16,754 हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 365 करोड़ रुपये की सहायता राशि का वितरण किया। इसी क्रम में राजगढ़ जिले के 294 हितग्राहियों को कुल 6.48 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। जिले के सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

जिला स्तरीय कार्यक्रम एनआईसी कक्ष, कलेक्ट्रेट राजगढ़ में संपन्न हुआ, जहां हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए तथा सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री फूल सिंह तंवर, श्रम पदाधिकारी श्री सौरव कुमार गुप्ता, श्रम निरीक्षक श्री मनोज कुमार चौहान तथा जनपद पंचायत एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button