मध्यप्रदेश
आर्मी प्रशिक्षण पूर्ण करने पर आयुष पटेल (अगाशे) का सम्मान

राजगढ़,,नरसिंहगढ़। ग्राम बड़ोदिया तालाब निवासी आयुष पटेल (अगाशे), पिता श्री विष्णु पटेल, के भारतीय सेना में चयन एवं सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपलक्ष्य में तीजबड़ली हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं प्रसादी का आयोजन श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने आयुष पटेल (अगाशे) का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सैन्य सेवा के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु तीजबड़ली सुंदरकांड समिति का विशेष आभार व्यक्त किया गया। अंत में बी.एम. चंद्रवंशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष (कर्मचारी प्रकोष्ठ), अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।




