लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु जिलेभर में विशेष शिविर आयोजित, सैकड़ों प्रकरणों का मौके पर समाधान

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार* चलाये जा रहे संकल्प से समाधान अभियान के तहत राजगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक *श्री अमित तोलानी (IPS)* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* के नेतृत्व में *“संकल्प से समाधान”* अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 29 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न थानों— *खिलचीपुर, देहात ब्यावरा*, *कोतवाली राजगढ़* एवं *सारंगपुर*—में विशेष शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया गया।
*थाना खिलचीपुर एवं थाना कोतवाली राजगढ़ में आयोजित शिविरों में पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर ‘संकल्प से समाधान’ अभियान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण समाधान हेतु भरोसा दिलाया।”*
इन शिविरों का उद्देश्य लंबे समय से लंबित शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करना रहा, जिसमें *राजस्व एवं घरेलू विवादों* पर विशेष ध्यान दिया गया।
🔹 *थाना खिलचीपुर*
*पुलिस अधीक्षक महोदय*, *एसडीओपी श्री धर्मवीर सिंह नागर*, *थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर मुकाती* एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित शिविर में *कुल 32 शिकायतों* का मौके पर निराकरण किया गया।
इनमें से अधिकांश प्रकरणों में आपसी सहमति से राजीनामा कराया गया, वहीं एक प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
🔹 *थाना देहात ब्यावरा*
*एसडीओपी श्री प्रकाश शर्मा* एवं *थाना प्रभारी श्री प्रवीण जाट* के निर्देशन में आयोजित शिविर में *26 स्थानीय* एवं *03 वरिष्ठ कार्यालय* की शिकायतों का निराकरण किया गया।
प्रमुख मामलों में—
पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद को समझाइश देकर समाप्त कराया गया।
आर्थिक विवाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया।
एक मामले में शांति भंग की आशंका पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
🔹 *थाना कोतवाली राजगढ़*
*पुलिस अधीक्षक महोदय*, *एसडीओपी श्री अरविंद सिंह राठौड़* एवं *थाना प्रभारी निरीक्षक मंजू मखेनिया* की उपस्थिति में आयोजित शिविर में *कुल 44 आवेदन* प्राप्त हुए, जिनमें से *27 शिकायतों का संतोषजनक निराकरण* किया गया।
परिवारिक एवं आर्थिक विवादों में आपसी सहमति से समाधान कराते हुए सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा दिया गया।
थाना सारंगपुर*
*एसडीओपी श्री अरविंद सिंह* एवं *थाना प्रभारी निरीक्षक आकांक्षा हाड़ा* तथा राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित शिविर में *कुल 53 शिकायतों* का निराकरण किया गया, *जिसमें 30 वरिष्ठ कार्यालय* एवं *23 स्थानीय शिकायतें* शामिल थीं।
इनमें से
05 प्रकरणों में राजीनामा कराया गया।
अभियान की विशेषताएं*
लंबित एवं पुराने (वर्ष 2025 तक के) प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण
दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाइश के माध्यम से समाधान
सामाजिक सौहार्द एवं आपसी समन्वय को बढ़ावा
त्वरित एवं पारदर्शी कार्यवाही से जनता का विश्वास सुदृढ़
शिविरों में उपस्थित आवेदक एवं अनावेदक पक्षों द्वारा राजगढ़ पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया गया।



