बिहार-झारखण्‍ड

मधुबनी में वट सावित्री पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया

मधुबनी (SHABD) :सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व बट सावित्री व्रत, जिसे मिथिलांचल में बैरसात पावैन भी कहा जाता है, मधुबनी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, सती सावित्री ने अपने अटूट संकल्प और भक्ति के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले लिए थे। इसी कारण यह व्रत विशेष महत्व रखता है।

सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने बरगद (बट वृक्ष) की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और व्रत का पालन किया। व्रती आरती झा ने बताया कि वे सभी श्रद्धा के साथ अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु की कामना के लिए यह व्रत कर रही हैं। वहीं, ललिता झा ने भी कहा कि यह पर्व पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button