बिहार-झारखण्ड
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन अनाथ बच्चों को शिक्षा और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश

रांची (SHABD) :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जन सरोकार के विषयों पर संवेदनशील हैं। सोशल मीडिया पर मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री ने पलामू के उपायुक्त को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एकौनी गांव के तीन अनाथ बच्चों को शिक्षा और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिये हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों बच्चे माता-पिता के गुजरने के बाद परेशानियों से घिरे हैं।




