बिहार-झारखण्‍ड

56वीं वाहिनी बथनाहा में उप-महानिरीक्षक का भ्रमण, सैनिक सम्मेलन और वृक्षारोपण

बथनाहा (SHABD): अररिया जिले के बथनाहा में 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ का भ्रमण संपन्न हुआ। श्री मधुकर अमिताभ, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पूर्णिया का आगमन 56वीं वाहिनी बथनाहा में हुआ।

इस अवसर पर शाश्वत कुमार (भा.पु.से.), कमांडेंट 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शाल देकर स्वागत किया। इसके बाद अधिकारी मैस में उप-महानिरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

भ्रमण के दौरान उप-महानिरीक्षक ने वाहिनी परिसर में वृक्षारोपण किया और वाहिनी मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन लिया। सम्मेलन की शुरुआत सशस्त्र सीमा बल के शीर्षक गीत के साथ हुई। इस दौरान उप-महानिरीक्षक ने सीमा प्रबंधन से संबंधित और शारीरिक-मानसिक प्रशिक्षण से जुड़े निर्देश दिए और जवानों के साथ प्रोत्साहन संवाद किया। सम्मेलन का समापन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।

इसके अलावा, वाहिनी मुख्यालय के चिकित्सालय और संयुक्त अस्पताल बथनाहा में लायंस क्लब फरीबगंज की टीम द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उप-महानिरीक्षक ने अस्पताल और वाहिनी चिकित्सालय एवं पुस्तकालय का भी भ्रमण किया। तत्पश्चात, वे वाहिनी मुख्यालय में आयोजित बड़े भोजन कार्यक्रम में सभी बल कार्मिकों के साथ शामिल हुए।

इस अवसर पर उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ, डॉ. विवेक कुमार माथुर (उप-महानिरीक्षक, संयुक्त अस्पताल बथनाहा), श्री शाश्वत कुमार (कमांडेंट, 56वीं वाहिनी) एवं अन्य अधिकारीगण और बल कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button