उत्तराखंड
उत्तराखंड: तीर्थ नगरी हरिद्धार में तीन माह से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान

हरिद्धार:स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से विगत तीन माह से निरंतर हरिद्धार में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं कस्बों तक व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रविवार को मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में जनसमूह की सहभागिता के साथ विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों,जनप्रतिनिधियों,स्वयंसेवी संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।




