बिहार-झारखण्‍ड

अवैध खनन में लगे 18 टैक्टर जप्त, 1 करोड़ 8 लाख जुर्माना की हुई वसूली

गया जी :जिले में पुलिस कप्तान के बदलते ही अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वजीरगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना एवं टनकुप्पा थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे और बालू ढुलाई में लगे कुल 18 ट्रैक्टर जब्त किए गए।

एसएसपी ने बताया कि जब्त वाहनों से बतौर जुर्माना 1 करोड़ 8 लाख रुपये की वसूली की गई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सख्त है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी खनन माफिया पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अवैध खनन में लिप्त लोगों में भय का माहौल बना हुआ है

Related Articles

Back to top button