विश्व जल दिवस पर वॉल्व ऑपरेटर व कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

राजगढ़ मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन ईकाई राजगढ़ द्वारा विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों अंतर्गत कार्यरत वॉल्व ऑपरेटर को पाइप लाइन में लघु सुधार कार्य के संबंध में टूल किट का प्रशिक्षण एवं विभिन्न घटकों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।इसी क्रम में विभिन्न ग्रामों की आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं को जल गुणवत्ता के संबंध में जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसी क्रम में उन्हें प्रयोगशाला में विस्तृत परीक्षण एवं एफ.टी.के. के माध्यम से परीक्षण का अभ्यास किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने जल शोधन संयंत्र का भ्रमण कर जल शोधन की बारीकियों को समझा।
इसी के साथ ग्राम गोरधनपुरा की ग्राम पानी समिति की अध्यक्ष श्रीमति रेणु ख़ान एवं श्री पर्वत सिंह सोलंकी वॉल्व मेन को जल प्रदाय में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा 11 मार्च, 2026 को दिल्ली में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा भोपाल में सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा वॉल्व मेन, आंगनवाड़ी/आशा कार्यकर्ताओं से चर्चा की व उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना भी की। साथ ही श्रीमति ख़ान का स्वागत-हरित अभिनंदन कर सभी को जल उपयोगिता एवं संरक्षण के लिए “जल शपथ” दिलवाई और सभी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरित किया।प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर महाप्रबंधक जल निगम श्री उमाकांत चौधरी, उप महाप्रबंधक श्री विकास कुमार, प्रबंधक श्री सचिन दांगी उपस्थित रहे।



