Breaking News

अस्पताल व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने कलेक्टर डॉ. मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी का संयुक्त निरीक्षण

 

 

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी द्वारा सिविल अस्पताल राजगढ़ भवन का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान अस्पताल की आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा व्यवस्थाओं का विस्तृत रूप से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रत्येक तल का निरीक्षण किया गया।

 

साथ ही कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने वार्ड, कैंटीन एवं शौचालयों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर पीयूसी द्वारा तैयार किए गए भवन के मानचित्र एवं डिजाइन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएं, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं मिल सकें।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल एवं सिविल सर्जन भी उपस्थित रहे।जिला अस्पताल में नव स्थापित मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री सिस्टम एवं आरओ जल आपूर्ति व्यवस्था की कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी द्वारा सराहना की गई।

 

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने एनआरसी कक्ष को शीघ्र क्रियाशील करने के निर्देश दिए। साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन एवं ईटीपी प्लांट की स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। फील्ड विजिट के दौरान पुलिस हाउसिंग के कॉन्ट्रैक्टर श्री रत्नेश चौरसिया एवं श्री संजीव सहाय शर्मा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button