नवादा में न्यायाधीश द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल

नवादा (SHABD):पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रमेश चंद्र मालवीय द्वारा आज नवादा न्यायालय परिसर में दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल छह ट्राइसाइकिल लाभार्थियों को प्रदान की गईं, जिससे दिव्यांगजनों में हर्ष का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश रमेश चंद्र मालवीय ने कहा कि दिव्यांगजनों की सहायता करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलती है, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी मदद मिलती है।
उन्होंने नवादा के जिला न्यायाधीश के नेतृत्व में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि सामूहिक सहयोग से ही ऐसे सामाजिक कार्य प्रभावी रूप से संपन्न हो पाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उन्होंने प्रसन्नता भी व्यक्त की।




