उत्तर प्रदेश

मथुरा में डिजिटल जनगणना की शुरुआत

लखनऊ (SHABD):मथुरा में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने डिजिटल जनगणना के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) की। इस दौरान उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता ने उन्हें जनगणना 2027 की डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार जनगणना दो चरणों में होगी—पहले मकान सूचीकरण और फिर जनगणना कार्य। आम नागरिक 21 मई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in पर अपनी स्व-गणना कर सकते हैं। प्रथम चरण का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा। मंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना करने की अपील की और इसे विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने भी ऑनलाइन स्व-गणना की।

Related Articles

Back to top button