मध्यप्रदेश

पत्रकारों का देश का पहला संगठन है आईएफडब्ल्यूजे- उपेन्द्र गौतम

 

इंदौर। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (आईएफडब्ल्यूजे) के मध्यप्रदेश इकाई के प्रांताध्यक्ष उपेंद्र गौतम एवं प्रदेश महासचिव रामगोपाल बंसल,सत्यनारायण वैष्णव वरिष्ठ पत्रकार के इंदौर आगमन पर शनिवार को औपचारिक बैठक का आयोजन विजय नगर के शिवाय होटल में किया गया। इसमें शहर के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों और पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रदेशअध्यक्ष श्री गौतम ने कहाकि यह संगठन देश के पत्रकारों का सबसे पहला संगठन है।जो पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर काम कर रहा है।उन्होंने कहाकि मुझे मध्यप्रदेश की जो जिम्मेदारी दी गई है उसे आप सभी के सहयोग से पूरा करेंगे व पत्रकारों के मानसम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।प्रदेश महासचिव श्री बंसल ने कहाकि यह संगठन मैं से नहीं हम से चलता है।उन्होंने कहाकि कभी कभी अहंकार के लिए नहीं किंतु मानसम्मान की रक्षा के लिए अपना घर भी छोड़ना पड़ता है।इस अवसर पर नवनीत शुक्ला (प्रधान संपादक दैनिक दोपहर), आलोक ‘अकेला” जनहित न्यूज़ कार्यकारी संपादक,डॉ.पंकज बिरमाल वरिष्ठ उपसंपादक नव भारत,अनिल पटेल सांवेर साधना न्यूज़,ऋषिकांत श्रीवास्तव (एडवोकेट ) , प्रविण जैन प्रधान संपादक यसला न्यूज़,विनोद शर्मा वरिष्ठ पत्रकार लोकस्वामी,उदय सिंह चंदेल उज्जैन प्रेस क्लब उपाध्यक्ष ,सतीश गौड़ (वरिष्ठ पत्रकार),यत्नेश सेन जीटीवी, धर्मेन्द्र सोलंकी संयुक्त लहर, दीपक जाट रेडियाना 24 न्यूज़ , शिवाजी श्रीवास्तव दैनिक दोपहर, गजेंद्र वैष्णव दैनिक दोपहर, अनिल कोशल जनहित न्यूज़, सार्थक शर्मा शिक्षा नायक, पप्पू भाटिया शंकर सिंह देवड़ा,शैलेंद्र सिंह बुंदेला,जगमोहन जायसवाल

सहितसम्माननीय पत्रकार साथी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन आलोक शर्मा ‘अकेला’ तथा डॉ. पंकज बिरमाल ने आभार व्यक्त किया । बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, पत्रकार हितों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों ने सहभोज का आनंद लिया । जिसके पश्चात आपसी संवाद में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ को एकजुटता के साथ मजबूत कर आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button