उत्तर प्रदेश

विद्यालय में बच्चों से सवाल-जवाब, शिक्षा की गुणवत्ता परखी मंत्री असीम अरुण ने

लखनऊ : बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता को परखने के लिए प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने कन्नौज के मानीमऊ प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इत्र नगरी कन्नौज के मानीमऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल-जवाब किए। मंत्री ने शिक्षकों से विद्यालय में नामांकन, उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर जानकारी ली। मंत्री असीम अरुण ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। विद्यालयों में बच्चों को बेहतर माहौल, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर औचक निरीक्षण के माध्यम से स्कूलों की व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है ताकि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की कमी न रह जाए।

Related Articles

Back to top button