बिहार-झारखण्ड
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सरायकेला-खरसावां के आयुष कुमार ने हासिल किया 143वां स्थान

सरायकेला-खरसावां : यूपीएससी में सफलता, सरायकेला-खरसावां संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया स्थित टायो कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार के पुत्र आयुष कुमार ने 143 वां रैंक हासिल किया है। आयुष कुमार ने 143 वां स्थान प्राप्त कर राज्य और शहर का नाम रौशन किया है। आयोग के अनुसार कुल 958 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है और उन्हें विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।




