उत्तराखंड

कुम्भ मेला के स्थायी कार्यों को 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश

हरिद्धार:आगामी कुम्भ मेला-2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मेला प्रशासन द्वारा विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। प्रशासन ने कार्यदायी संस्थाओं को 31 अक्टूबर तक स्थायी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने धनौरी-सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी-पुरानी गंग नहर पर स्वीकृत पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह सेतु कुम्भ मेला अवधि में यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अपर मेलाधिकारी ने रोशनाबाद में निर्माणाधीन औषधि भंडारण कक्ष का भी निरीक्षण किया। कुम्भ मेला की व्यवस्थाओं के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे इस वेयरहाउस में औषधियों के सुरक्षित भंडारण के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button