Breaking News

छात्राओं ने सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया

 

राजगढ़ जिले नर्सिंग कॉलेज में नई छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह में मुख्य अतिथि अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज रहीं। उन्होंने छात्राओं को शपथ दिलाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती भरद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता का माध्यम है। कोर्स पूर्ण होने के बाद जब मरीजों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, तब सभी छात्राओं को पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और मरीजों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अंजली शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने नर्सिंग क्षेत्र में अनुशासन, धैर्य और करुणा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं को निरंतर अध्ययन और व्यवहारिक दक्षता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मनीषा हठीला ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह शपथ छात्राओं के पेशेवर जीवन की पहली महत्वपूर्ण सीढ़ी है, जो उन्हें समाज सेवा के उच्च आदर्शों की ओर अग्रसर करेगी।

 

*समा क्रं./001/1506/02/2026 ……..00……. फोटो क्रं. 01 02 03*

Related Articles

Back to top button