Breaking News
सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 के अवसर पर जिला राजगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम 10 फरवरी को

राजगढ़ इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी 2026 को जिला पंचायत सभाकक्ष में अपराह्न 4 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों /कर्मचारी को साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन फ्रॉड, इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग, डिजिटल गोपनीयता के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी।
इस कार्यक्रम में सहभागिता कर सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक बनें एवं दूसरों को भी जागरूक करें। डिजिटल युग में इंटरनेट के लाभों के साथ-साथ उससे जुड़े जोखिमों को समझना अत्यंत आवश्यक है, ताकि सुरक्षित और सकारात्मक डिजिटल वातावरण का निर्माण किया जा सके।


