उत्तराखंड
उत्तराखंड में स्थानीय निकायों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने पर मंथन

देहरादून:सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नगर निकायों और जिला पंचायतों की वित्तीय आत्मनिर्भरता तथा प्रशासनिक सक्षमता को और अधिक सक्षम बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय निकायों और पंचायतों की आत्मनिर्भरता को लेकर प्रशासनिक एवं नीतिगत प्रवृत्तियों में आवश्यक बदलाव की जरूरत बताई गई।
मुख्य सचिव ने राज्य वित्त आयोग से अपेक्षा की कि निकायों और पंचायतों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए उनके स्वयं के संसाधनों, संभावनाओं और क्षमताओं में वृद्धि के लिए सुझाव प्रस्तुत किए जाएं।
आयोग ने बताया कि जिला योजना का आवंटन,आवश्यकता एवं परिणाम आधारित बनाए जाने की जरूरत है।



