उत्तर प्रदेश

हापुड़ में बांग्लादेशी महिला फर्जी पहचान से रह रही थी, जांच तेज

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला का मामला सामने आया है। महिला का असली नाम महमूदा बेगम बताया जा रहा है, जो वर्ष 2021 में भारत आई थी। यहां आकर उसने अपनी पहचान बदलकर ‘रानी बेगम’ नाम रख लिया और स्थानीय निवासी मोहम्मद मसरूफ से निकाह कर लिया। आरोप है कि उसने फर्जी वोटर आईडी सहित कई सरकारी दस्तावेज बनवाकर खुद को भारतीय नागरिक साबित करने की कोशिश की। मामले का खुलासा SIR प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों की गहन जांच में हुआ। जांच में पता चला कि महिला ने अवैध तरीके से पहचान छिपाकर निवास किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और खुफिया विभाग की संयुक्त टीमें जांच में जुट गई हैं। मसरूफ के परिजनों ने महिला के विदेशी होने की जानकारी से इनकार किया है। प्रशासनिक कार्रवाई तेज होने के बाद महिला अपने पति के साथ फरार बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button