‘सम्मान के साथ बुढ़ापा’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

जयपुर, 26 फरवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री आशीष मोदी के विशिष्ट आतिथ्य में विकास अध्ययन संस्थान (आईडीएस) में “सम्मान के साथ बुढ़ापा: भारत में उभरती सामाजिक-आर्थिक और स्वास्थ्य चुनौतियाँ” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई।
श्री मोदी ने अपने संबोधन में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सम्मान सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए पारिवारिक सहयोग एवं सामुदायिक सहभागिता को आवश्यक बताया।
भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के प्रायोजन से आयोजित इस संगोष्ठी में चौथे प्रो. वी. एस. व्यास स्मृति व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रो. रमेश के. अरोड़ा एवं जेएनयू की प्रो. संघमित्रा शील आचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भारतीय जराविज्ञान संघ के अध्यक्ष प्रो. के. एल. शर्मा तथा संस्थान के निदेशक प्रो. संजय लोढ़ा ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। संगोष्ठी में छह तकनीकी सत्रों के माध्यम से विषय के विभिन्न आयामों पर विमर्श किया गया।




