बिहार-झारखण्‍ड

अपराध नियंत्रण को लेकर पटना पुलिस की 24×7 गश्त, मॉर्निंग पेट्रोलिंग का औचक निरीक्षण

पटना :वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से पटना पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 24×7 गश्त की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 24.02.2026 को प्रातः अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 (सचिवालय), पटना श्री साकेत कुमार द्वारा मॉर्निंग पेट्रोलिंग गश्ती दल का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गश्ती व्यवस्था की समीक्षा की तथा नियमित एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button