बिहार-झारखण्‍ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने पलामू और लातेहार में कार्यकर्ताओं को दिए संगठन विस्तार के मंत्र

पलामू और लातेहार(SHABD): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने पलामू और लातेहार में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और विस्तार के कई टिप्स दिये। श्री साहू ने जोर देकर कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की लम्बी रेखा खींची जा रही है। नेता और कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचायें। इस दौरान पार्टी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक आलोक चौरसरिया, शशिभूषण मेहता और प्रकाश राम समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button