बिहार-झारखण्ड
रांची के तीन बस टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस
रांची : रांची के तीन बस टर्मिनल आईटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा टर्मिनल को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन टर्मिनलों के आधुनिकीकरण, नवीनीकरण और जीर्णोद्धार के निर्देश दिये हैं। विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार के निर्देश पर इसे लेकर निविदा भी निकाली गयी है। गौरतलब है कि सीएम के निर्देश पर मंत्री सुदिव्य कुमार योजना को धरातल पर उतारने के लिए लगभग उनचास करोड़ रूपये की राशि पहले ही स्वीकृत कर चुके हैं।




