Breaking News
निशान यात्रा के साथ निकलेगा श्याम बाबा का नगर भ्रमण
राजगढ़। श्री श्याम परिवार राजगढ़ के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026, रविवार को दोपहर 12:30 बजे भव्य निशान यात्रा एवं श्याम बाबा नगर भ्रमण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजन समिति के अनुसार यात्रा का शुभारंभ संतोषी माता मंदिर पुरा से होगा। इसके बाद यात्रा मेन मार्केट, नाका नंबर 3, खिलचीपुर नाका होते हुए खाटू श्याम मंदिर निर्माण स्थल राजयोग महादेव मंदिर, अस्पताल रोड राजगढ़ पहुंचेगी, जहां विश्राम एवं कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में निशान साथ लेकर यात्रा में शामिल हों और आयोजन को सफल बनाएं।

