Breaking News

राजगढ़ में बालश्रम रोकथाम और बाल संरक्षण को लेकर सार्थक पहल

 

राजगढ़। जिला श्रम कार्यालय राजगढ़ में बच्चों से जुड़े मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित की गई। बैठक में बालश्रम के मामलों को रोकने, चिन्हित करने और प्रभावित बच्चों के पुनर्वास की दिशा में ठोस एवं विधिसम्मत कदम उठाने पर जोर दिया गया। साथ ही व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता भी व्यक्त की गई, ताकि समाज में बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाई जा सके।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बालश्रम जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए प्रशासन, समाज और स्वयंसेवी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास जरूरी हैं। बच्चों के शिक्षा, सुरक्षा और समुचित विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया।

इसी क्रम में बाल कल्याण समिति, जिला राजगढ़ के अध्यक्ष साकेत शर्मा ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर बताया कि समिति द्वारा बालकों के सर्वोत्तम हित और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद बच्चे तक संरक्षण और सहयोग पहुंचाना है।

Related Articles

Back to top button