Breaking News

सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, समाजसेवी और गांधीवादी विचारक शामिल हुए।

गांधी जयंती पर एकल गायन में ग्रेसी गोस्वामी को प्रथम पुरस्कार

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को गांधी भवन न्यास, भोपाल में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, समाजसेवी और गांधीवादी विचारक शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री विजयरत्न श्रीधर (प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार) ने की, जबकि मुख्य वक्ता गांधीवादी चिंतक श्री ऋषि ठाकुर रहे।

इस अवसर पर “गांधी के राम” विषय पर विशेष विमर्श हुआ तथा महात्मा गांधी के आदर्शों को आज के समाज में आत्मसात करने का आह्वान किया गया। प्रार्थना सभा में जवाहरलाल नेहरू उच्च माध्यमिक विद्यालय, भोपाल के छात्र-छात्राओं द्वारा भजन प्रस्तुति दी गई साथ ही एकल गायन में ग्रेसी गोस्वामी को महामहिम राज्यपाल मांगूभाई पटेल द्वारा प्रथम पुरस्कार स्वरूप शील्ड प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन गांधी भवन न्यास के सचिव दयाराम नामदेव द्वारा किया गया। उपस्थित जनों ने गांधीजी के विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button