बिहार-झारखण्‍ड

भाकपा माले के विधायक संदीप सौरव ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल

पटना :बिहार सरकार ने वर्ष 2025 से 2030 तक एक करोड़ नौकरी और रोजगार सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में बीपीएससी टीआरई-4 के तहत 44 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के चौथे चरण के लिए 14 जनवरी तक बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को अधियाचना भेज दी जाएगी। इसके बाद आयोग द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

वहीं, भाकपा माले के विधायक संदीप सौरव ने सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्रों के प्रति सरकार का व्यवहार संतोषजनक नहीं है। यदि समय पर नौकरियां नहीं निकाली गईं तो वे छात्रों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

संदीप सौरव ने बीएससीसी (BSCC) को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल फॉर्म भरवाने तक सीमित है और नियुक्ति प्रक्रिया में गंभीरता नहीं दिखा रही है।

Related Articles

Back to top button