उत्तर प्रदेश

बरेली में अवैध कब्जों पर चला रेलवे का बुलडोजर

लखनऊ : बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में ईट पजाया चौराहे के पास रेलवे प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रेलवे की बेशकीमती जमीन पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई में करीब 150 अवैध निर्माणों को चिन्हित कर ध्वस्त किया गया, जिनमें झुग्गी-झोपड़ियों के साथ पक्के मकान भी शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा। रेलवे अधिकारी अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन कब्जा न हटाने पर मजबूरन सख्त कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button