Breaking News

भोपाल में छठ घाटों के विकास को लेकर बड़ी पहल महापौर को सौंपी गई विधानसभा वार सूची, 10 करोड़ का बजट पहले ही स्वीकृत

भोपाल में छठ पर्व की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दिनांक 08 मई 2026 को शहर के सभी छठ घाटों की विधानसभा वाइज सूची की फाइल भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय को सौंप दी गई।

फाइल सौंपने के दौरान सभी छठ घाटों पर आवश्यक विकास कार्य कराए जाने पर विस्तृत चर्चा हुई। महापौर श्रीमती मालती राय ने प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द ही संबंधित स्थलों का मेजरमेंट कराकर कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया।

इस संबंध में पूर्व में 12 अप्रैल 2026 को बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें रविंद्र यति (एमआईसी मेंबर एवं जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी भोपाल) के नेतृत्व में रणनीति बनाई गई। बैठक में श्री लक्ष्मण गिरि, श्री अंजनी सिंह, श्री रामसमुझ मौर्या एवं गंगा सागर यादव को पूरे भोपाल में सर्वे कर छठ घाटों की सूची तैयार करने तथा आवश्यक कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

उक्त जिम्मेदारी के तहत सर्वे कार्य पूर्ण कर सूची तैयार की गई और नगर निगम को प्रस्तुत की गई।

गौरतलब है कि पूरे भारतवर्ष में भोपाल नगर निगम ऐसा पहला निगम बताया जा रहा है जिसने छठ घाटों के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इस निर्णय को लेकर भोजपुरी समाज भोपाल में उत्साह का माहौल है।

भोजपुरी समाज भोपाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महापौर श्रीमती मालती राय तथा रविंद्र यति सहित सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है और इसे समाज के सम्मान से जुड़ा ऐतिहासिक निर्णय बताया

Related Articles

Back to top button