उत्तर प्रदेश

राज्यपाल अयोध्या में श्रीराम प्रतिमा अनावरण एवं भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित शिक्षा संगोष्ठी में हुईं सम्मिलित

अयोध्या: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज अयोध्या के महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में भगवान श्री राम की 35 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित गोष्ठी को भी संबोधित किया। राज्यपाल ने कहा कि आज के युवा रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों को डिजिटल माध्यम से जीवंत कर नई पीढ़ी को मर्यादा, कर्तव्य और सेवा का संदेश दे सकते हैं। उन्होंने इसे भारत की सांस्कृतिक सॉफ्ट पावर का स्वर्णिम दौर बताया, जहां तकनीक और भारतीय संस्कृति मिलकर विश्व को प्रेरणा दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button