उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में दिल दहला देने वाली घटना: चार बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

प्रयागराज : प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें चार बच्चों की तालाबनुमा गहरे पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा कुसुवां फाटक के पास हुआ, जहां चारों बच्चे खेलते हुए तालाबनुमा गहरे गड्ढे में गिर गए। मृतक बच्चों की पहचान 10 वर्षीय प्रिंस सोनकर, 12 वर्षीय प्रतीक सोनकर, 19 वर्षीय करण सोनकर और 11 वर्षीय प्रियांशु सोनकर के रूप में हुई है, जो ग्राम हुसैनपुर पावन के निवासी थे।परिजनों के अनुसार, बच्चे मंगलवार दोपहर घर से बाहर गए थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे, जिससे परिवार में चिंता बढ़ी और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। जब कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पूरामुफ्ती थाना में दर्ज कराई। बाद में स्थानीय लोगों ने बच्चों के शव तालाबनुमा गहरे गड्ढे से निकाले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button