उत्तर प्रदेश
लखनऊ में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

लखनऊ : लखनऊ में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज एक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन भारत सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग को लेकर किया गया। दोपहर करीब 12:30 बजे गांधी प्रतिमा पर यह प्रदर्शन सपा नेता मो इकलाख की अगुवाई में हुआ। इससे पहले, मुस्लिम समाज के लोग भी बांग्लादेश के विरोध में सड़कों पर उतर चुके हैं।



