मुख्यमंत्री साय के निज सहायक तुलसी कौशिक रहे एकदिवसीय प्रवास पर, समाज के लोगों ने की आत्मीयता के साथ स्वागत
उनके एक दिवसीय प्रवास के दौरान कन्नौजे समाज के रायपुर राजप्रधान गोवर्धन कनौजे साथ में रहे।
मुख्यमंत्री साय के निज सहायक तुलसी कौशिक रहे एकदिवसीय प्रवास पर, समाज के लोगों ने की आत्मीयता के साथ स्वागत
कमलेश रजक/ प्रदेश का गौरव

बलौदाबाजार(लवन)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निज सहायक धोबी समाज के गौरव तुलसी कौशिक 11 अक्टूबर को अपने एक दिवसीय प्रवास पर बलौदाबाजार जिला में रहे। जहां जगह-जगह पर धोबी समाज के पदाधिकारियो ने तुलसी कौशिक का आरती उतारकर एवं फुलमाला पहनाकर आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। उनके एक दिवसीय प्रवास के दौरान कन्नौजे समाज के रायपुर राजप्रधान गोवर्धन कनौजे साथ में रहे। सर्वप्रथम पलारी नगर में छत्तीसगढ़ कनौजे धोबी समाज केंद्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश संरक्षक झड़ीराम कनौजे के निज निवास पहुंचे। वहां पहुंचकर झड़ीराम कनौजे की स्वर्गीय माता मानकी बाई कन्नौजे को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद उपस्थित रजककार विकास बोर्ड पूर्व के अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रजक महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष निर्मला रजक पूर्व पार्षद ताजेंद्र कन्नौजे लवन राजप्रधान एवं पूर्व सरपंच प्रतिनिधि चेतन कनौजे पुष्पराज कनौजे पोषण रजक राघव रजक के द्वारा शाल श्रीफल भेंटकर एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात अपने साथ केंद्रीय अध्यक्ष झड़ीराम कनौजे और प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश रजक को लेकर ग्राम कोहरौद पहुंचे। ग्राम कोहरौद पहुंचने पर बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष श्रीराम रजक लवन राज अध्यक्ष पन्ना रजक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीलादेवी रजक कोषाध्यक्ष बालकुमार रजक पूर्व सरपंच कांति श्रीराम रजक हंसराम रजक हरिराम रजक जेठू राम रजक पुनाराम रजक के द्वारा शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। उन्होंने समाज के लोगों से सामाजिक एकता दिखाने एवं समाज के विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही संत गाडगे की जयंती को प्रदेश स्तर में धूमधाम से मनाने चर्चा की गई। तुलसी कौशिक कोहरौद के बाद सीधे रजककार विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लोकेश कनौजे और लवन राजप्रधान चेतन कन्नौजे के भी निवास गए।